जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन
पीएम मोदी ने सत्यपाल मलिक के निधन पर जताया दुख
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विश्ववार्ता) जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने दोपहर 1:12 बजे अंतिम सांस ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सत्यपाल मलिक के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- ‘सत्यपाल मलिक जी के निधन से दुखी हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ॐ शांति.’
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 11 मई को भर्ती कराया गया था. वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और मंगलवार दोपहर 1 बजे अंतिम सांस ली.
























