पंजाब सहित उत्तर भारत से देर रात से तेज बारिश से हर जगह पानी ही पानी
मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
पंजाब के कई जिलों में तेज बरसात की संभावना
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में देर रात से भारी बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पंजाब में मानसूनी गतिविधियों में रफ्तार मिलती नजर आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
पंजाब में मानसूनी गतिविधियों में रफ्तार मिलती नजर आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पंजाब में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 4, 5 और 6 अगस्त को प्रदेश में तेज बरसात होगी। पंजाब के कई जिलों में भारी बरसात और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।
पहाड़ों में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ब्यास और उज्ज दरिया का जलस्तर बढऩे से पठानकोट के आसपास रहने को अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन से सडक़ों पर मलबा आने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
पंजाब में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछेक स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा होशियारपुर में 41.5 एमएम, रूपनगर में 13.0, पठानकोट में 2.5, पटियाला में 0.2, लुधियाना में 0.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
























