
Delhi Assembly Monsoon सत्र आज से
सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहने के आसार
पेश होगा स्कूल फीस नियंत्रण बिल
चंडीगढ़, 4 अगस्त (विश्ववार्ता) दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। 8 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में शिक्षा से जुड़ा एक नया बिल पेश होगा। वहीं, ये सत्र पेपरलेस फॉर्मेट में आयोजित होगा। अब से, सभी प्रक्रियात्मक कार्य डिजिटल रूप से संचालित होंगे। सभी फाइलें ई-फॉर्मेट में पेश की जाएंगी।
वही दूसरी तरफ विपक्ष सत्र के पहले दिन ही सत्तापक्ष के खिलाफ हंगामे प्रदर्शन कर सकता है।
सोमवार को दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान सदन के पटल पर दो CAG रिपोर्ट रखेंगी। दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। पहले ही दिन स्कूल फीस नियंत्रण बिल सहित अन्य मुद्दों पर राजनीतिक घमासान के पूरे आसार हैं।
यदि स्कूल निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क वापस नहीं करता है, तो जुर्माना 20 दिनों के बाद दोगुना, 40 दिनों के बाद तिगुना और हर 20 दिन की देरी के साथ बढ़ता रहेगा. बार-बार उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधन में आधिकारिक पदों पर रहने पर प्रतिबंध लग सकता है और भविष्य में शुल्क संशोधन का प्रस्ताव देने का अधिकार भी छिन सकता है. डिजिटल विधायिका की दिशा में सरकार के प्रयासों के तहत, सदस्यों द्वारा सभी दस्तावेज़ इलेक्ट्रॉनिक रूप से एक्सेस किए जाएंगे. रेखा गुप्ता सरकार के तहत मानसून सत्र दिल्ली विधानसभा का तीसरा सत्र होगा.























