
AC से निकला पानी फेंकने से पहले जान लीजिए कहां कर सकते हैं इस्तेमाल
चंडीगढ़, 4 अगस्त (विश्ववार्ता) एयर कंडीशनर (AC) से निकलने वाला पानी जिसे अक्सर हम बर्बाद कर देते हैं, उसका सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। यह पानी डिस्टिल्ड वाटर यानी शुद्ध पानी होता है, जिसे कई कामों में उपयोग किया जा सकता है। अगर आप इस पानी को सही तरीके से यूज करते हैं तो न सिर्फ पानी बचाएंगे बल्कि स्मार्ट भी साबित होंगे। आइए जानते हैं AC के पानी को कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
एसी के पानी का इस्तेमाल आप अपने घर की सफाई के लिए कर सकते हैं। आप एसी के पानी को फ्लोर पर छिड़ककर उसकी अच्छे से सफाई कर सकते हैं।
कपड़ों को धोने
आप अपने एसी से निकलने वाले पानी का उपयोग कपड़ों को धोने के लिए भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको कपड़ों को धोने के लिए अलग से पानी नहीं लेना होगा। इससे आप पानी को बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
पौधों को पानी
आप अपने एसी से निकलने वाली पानी को इकट्ठा करके उसको पौधों में डाल सकते हैं। एसी से निकलने वाले पानी को पौधे में डालने से कोई नुकसान नहीं होता है।
गाड़ी को धोने के लिए
आप अपने एसी के पानी को इकट्ठा करके गाड़ी को धोने के लिए भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। आप एक सप्ताह तक एसी से निकलने वाले पानी को इकट्ठा करके अपने निजी वाहनों की साफ-सफाई कर सकते हैं।
गार्डनिंग
आप अपने एसी के पानी का उपयोग गार्डनिंग के लिए भी कर सकते हैं। एसी का पानी आपके गार्डन में लगे पौधों और घास के स्वास्थ्य लिए काफी फायदेमंद होता है।























