CIA स्टाफ ने Haryana में HTET की परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा किया खुलासा
फर्जी परीक्षा दिलाने वाले गिरोह और उसके सरगना को दबोचा
चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्व वार्ता) हिसार में CIA स्टाफ ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा किया है। CIA ने परीक्षा के दौरान चल रहे फर्जीवाड़े का पर्दा फाश कर दिया। इसमें परीक्षा में बैठने से पहले ही फर्जी परीक्षा दिलाने वाले गिरोह और उसके सरगना को पकड़ लिया।
इस मामले में टीम ने फर्जी परीक्षा दिलवाने वाले गिरोह और उसके सरगना सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया ही। जिसमें से एक गांव बिठमडा निवासी पूर्व पीटीआई टीचर रामफल है। इसी गांव के निवासी गोपाल और सिकंदर, के साथ गांव दौलतपुर निवासी कलीराम, कुरुक्षेत्र के दीवाना गांव निवासी सुखवीर सिंह भी शामिल है।























