
India vs England के बीच सीरीज का अंतिम टेस्ट हुआ शुरू
इंग्लैंड ने सीरीज मे लगातार जीता 5वीं बार टॉस, लिया यह फैसला
भारत ने मैच मे किये तीन बडे बदलाव
चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्व वार्ता) इंग्लैंड व भारत के बीच सीरीज का अंतिम टेस्ट शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतरेगी। ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और शार्दूल ठाकुर की जगह ध्रुव जुरेल, करुण नायर और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है।
टीम इंडिया 5 टेस्ट की सीरीज में 1-2 से पीछे है। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। भारत इसे जीतकर सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराना चाहेगा, जबकि इंग्लिश टीम ओवल टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 5 विकेट और तीसरा 22 रन से जीता था। वहीं, दूसरा टेस्ट भारत ने 336 रन से अपने नाम किया। चौथा मैच ड्रॉ रहा। पांचवें टेस्ट से एक दिन पहले बुधवार को इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन जारी कर दी। टीम में चार बदलाव हुए। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इंजर्ड होकर बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ओली पोप कप्तानी करेंगे।
दोनों टीमें
भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।























