ट्रंप के टैरिफ के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने किया हंगामा
कार्यवाही स्थगित
चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्व वार्ता) ट्रंप के टैरिफ के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर जो कहा, वह सबने देखा है और उन्होंने दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोक दिया है। भारत को दोनों मुद्दों पर जवाब देना होगा। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें यही मिलता है।























