IPL-2025, फाइनल रद्द हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन ?, मैच पर बारिश का साया
क्या IPL 2025 फाइनल के लिए है रिजर्व डे ?
तो कौन बनेगा IPL 2025 का विनर ? जानिए नियम
चंडीगढ़, 3 जून (विश्व वार्ता) आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (के बीच खेला जाना है। अगर बारिश इस बड़े मुकाबले में खलल डालती है, तो आईपीएल 2025 का विनर कौन बनेगा? ये सवाल अभी भी काफी फैंस के मन में हैं। दरअसल अहमदाबाद में आज मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। क्या फाइनल में भी बारिश खलल डालेगी। मौसम विभाग के अनुसार, फाइनल मैच के दिन अहमदाबाद में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो खिताबी मुकाबले के दिन बादल छाए रहने के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान है।
- रिजर्व डे
फाइनल के लिए एक रिजर्व डे (4 जून 2025) रखा गया है। अगर 3 जून को बारिश के कारण खेल नहीं हो पाता, तो अगले दिन उसी स्थिति से मैच शुरू होगा, जहां रुका था। उदाहरण के लिए, अगर पहली पारी में 4 ओवर हुए थे, तो रिजर्व डे पर बाकी 16 ओवर और दूसरी पारी पूरी की जाएगी।
- सुपर ओवर
अगर रिजर्व डे पर भी 5-5 ओवर का खेल संभव नहीं हो पाता, लेकिन मौसम थोड़ा ठीक हो, तो सुपर ओवर खेला जा सकता है। सुपर ओवर में दोनों टीमें 6-6 गेंदें खेलती हैं, और ज्यादा रन बनाने वाली टीम जीतती है।
























