हरियाणा के सभी जिलों में आज होगी मॉक ड्रिल
पंजाब और चंडीगढ़ में भी हवाई हमले से बचने का अभ्यास
चंडीगढ़, 31 मई (विश्व वार्ता) रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन अटैक जैसे हवाई हमलों से बचाव और युद्ध होने की स्थिति में रेस्क्यू के लिए ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत हरियाणा में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट होगा। मॉक ड्रिल दोपहर बाद 5 बजे से रात 9 बजे तक होगा। वहीं ब्लैकआउट के लिए रात 8 बजे से सवा 8 बजे 15 मिनट तक किया जाएगा।
सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के पास रात आठ से सवा आठ बजे तक 15 मिनट तक ब्लैकआउट किया जाएगा। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को माक ड्रिल करने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन बाद में इसे अचानक स्थगित कर दिया गया। गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से माक ड्रिल की कार्ययोजना साझा करते हुए बताया कि राज्य की आपातकालीन तैयारियों और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह नागरिक सुरक्षा अभ्यास किया जा रहा है।
खबर
























