एलोवेरा जेल का उपयोग त्वचा और चेहरे के लिए है अमृत
कितने मिनट तक लगाना चाहिए एलोवेरा ?
चंडीगढ़, 26 मई (विश्व वार्ता) मौसम मॉनसून का चल रहा है और यह वो मौसम है जब त्वचा आम दिनों से भी ज्यादा बेजान नजर आती है. चेहरे के बेजानपन और रूखेपन को दूर करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते हैं. यहां आपके लिए एलोवेरा (Aloe Vera) के कुछ ऐसे ही नुस्खे दिए जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आपकी स्किन को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकता है. एलोवेरा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसके इस्तेमाल से चेहरे पर प्रोटेक्टिव लेयर बनती है जो स्किन को नमी देने का काम करती है. जानिए किन-किन तरीकों से चेहरे पर लगाएं एलोवेरा.
एलोवेरा और शहद
जब चेहरे ड्राई और बेजान महसूस हो तो उसपर एलोवेरा और शहद (Honey) मिलाकर लगा लीजिए. 2 चम्मच एलोवेरा का ताजा गूदा या फिर एलोवेरा जैल लें और इसमें एक चम्मच शहद डालें. इस मिश्रण में पका हुआ केला भी डाला जा सकता है. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें.
एलोवेरा और गुलाबजल
स्किन को एन्हैंस करने और निखार पाने के लिए एलोवेरा का यह पैक फायदेमंद साबित होगा. एक चम्मच एलोवेरा में एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इसे 20 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें. चेहरे पर ताजगी महसूस होगी.
एलोवेरा और विटामिन ई
विटामिन ई (Vitamin E) स्किन को कई तरह से फायदे देता है. 2 चम्मच एलोवेरा जैल में एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं. इसे चेहरे पर मलें और कुछ देर बाद चेहरा धो लें. स्किन पर चमक और निखार नजर आने लगेगा.
एलोवेरा और नींबू का रस
नींब और एलोवेरा चेहरे पर एक अच्छे एंटी-ऑक्सीडेंट मास्क की तरह काम करता है. इस नेचुरल मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच नींबू के रस और एक चम्मच एलोवेरा जैल को साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इस पेस्ट को 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. चेहरा चमक उठेगा.























