IPL-2025, बारिश के कारण बेंगलुरु-कोलकाता मैच में देरी
बारिश के बीच पहुंच रहे फैंस
चंडीगढ़, 17 मई (विश्व वार्ता) बारिश के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच IPL मैच के टॉस में देरी हो रही है। यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। बारिश अभी भी काफी तेज हो रही है। हालांकि, बारिश फैंस को मैदान पर आने से नहीं रोक पाई है। लाल जर्सी में लोग काफी संख्या में आए हैं लेकिन सफेद जर्सी में भी लोग अच्छी खासी संख्या में पहुंच रहे हैं।
























