पंजाब के सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शिक्षामंत्री Harjot Singh Bains ने इस अधिकारी को किया suspended
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़ 2 मई (विश्ववार्तां) पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए स्कूल के इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री गोइंदवाल साहिब में एक समारोह के दौरान मेहमानों को विद्यार्थियों द्वारा पकोड़े परोसने के मामले में ये कार्रवाई की गई है।
बतां दे कि 2 मई को श्री गोइंदवाल साहिब स्थित एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कई राजनीतिक हस्तियां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को मेहमानों की आवभगत करते हुए देखा गया, और इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और स्कूल के इंचार्ज गुरप्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मंत्री बैंस ने कहा, “छात्रों का स्कूल में उद्देश्य केवल शिक्षा प्राप्त करना है, न कि किसी समारोह में सेवा करना। यह कृत्य अस्वीकार्य है और इससे शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर आंच आती है।”
























