IPL-2025, रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीता केकेआर
आखिरी गेंद पर नहीं बने तीन रन
रियान पराग की कोशिश गई बेकार
चंडीगढ़ 4 मई (विश्ववार्ताां) प्लेऑफ की उम्मीद लेकर ईडन गार्डन्स पर उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान को आखिरी गेंद पर एक रन से हराया और अपने को टूर्नामेंट में बनाए रखा है। राजस्थान को आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी, लेकिन केकेआर ने नहीं बनाने दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 71 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद रियान पराग ने शिमरॉन हेटमायर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की और टीम को मुश्किल से उबारा। रियान ने इस दौरान मोईन अली के ओवर पर लगातार पांच छक्के लगाए। इस साझेदारी को हर्षित राणा ने हेटमायर को आउट कर तोड़ा जो 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद हर्षित ने रियान को भी अपना शिकार बनाया। रियान शतक पूरा नहीं कर सके और 95 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
























