Kolkata के होटल में भीषण आग का तांडव
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इतने लोगो की दर्दनाक मौत से मचा हाहाकार
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्ववार्ता) पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लग गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई।यह घटना मध्य कोलकाता के फलपट्टी मछुआ के पास हुई। पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है।
सूचना पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने आग पर काबू पाया। हालांकि, भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते दमकल विभाग की गाड़ियों को वहां पहुंचने में मुश्किलें हुईं और कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि बुर्राबाजार पूर्वी भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार है।
























