
IPL- 2025 के 49वें मैच में Chennai super kings का सामना Punjab kings से
चेपॉक की पिच पर जाडेजा और चहल होंगे अपनी टीमों के मुख्य हथियार
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। मैच चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी।
दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच हुए हैं, जिसमें मुक़ाबला कांटे का रहा है। इन 31 मैचों में CSK को 16 जबकि PBKS को 15 मैचों में जीत मिली है। वहीं चेपॉक की बात की जाए, तो यहां मुक़ाबला बराबरी का है और दोनों ने आठ में से चार-चार मुक़ाबले जीते हैं। वहीं हालिया दौर की बात की जाए तो 2022 से हुए छह मुक़ाबलों में PBKS को पांच जबकि CSK को सिर्फ़ एक मैच में जीत मिली है।
ओवरऑल PBKS के ख़िलाफ़ भी धोनी का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है और उन्होंने इस टीम के ख़िलाफ़ 28 पारियों में 43.5 की औसत और 151 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। लेकिन युज़वेंद्र चहल के ख़िलाफ़ धोनी कुछ संघर्ष करते हुए नज़र आते हैं और उन्होंने धोनी को IPL में तीन पारियों में आउट किया है। हालांकि धोनी भी चहल पर 34 की औसत और 128 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।






















