अमेरिका के राष्ट्रपति Donald-trump के खिलाफ फिर सड़कों पर अमेरिकी जनता
हजारों लोगों ने राष्ट्रपति आवास घेरा
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्व वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ एक बार फिर पूरे अमेरिका में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अमेरिका के सभी 50 राज्यों में हजारों लोग ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे। इन प्रदर्शनों को ‘50501 आंदोलन’ नाम दिया गया है। इसका मतलब है- 50 राज्य, 50 प्रदर्शन और 1 आंदोलन। प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस से लेकर टेस्ला के शोरूम के सामने प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ नाराजगी जताई।
सभी 50 राज्यों में 1,200 से ज्यादा जगहों पर लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया, जबकि आयोजकों ने करीब 700 जगहों पर प्रदर्शन की उम्मीद जताई थी। प्रदर्शन में 150 से ज्यादा समूहों, अधिकार संगठन, श्रमिक संघ, LGBTQ+ अधिवक्ता और चुनाव कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान केवल बड़े शहरों में ही ज्यादा भीड़ जुटी। छोटी जगहों पर भीड़ 5 अप्रैल को हुए प्रदर्शनों की तुलना में कम थी।























