• Latest
  • Trending
  • All

ब्रश ज्यादा बेहतर है दातून ? 12 ऐसे पेड़ जिनकी टहनियों से दांत साफ करने से मिलता है फायदा

April 19, 2025
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

हरियाणा की सैनी सरकार का बडा फैसला, इस तारिख से इन जिलों में बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

June 27, 2026

Haryana government ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कुल इतने करोड रूपये के खरीद प्रस्तावों और रेट कॉन्ट्रैक्ट को दी मंजूरी

June 27, 2026

Health-Tips: रोज़ सुबह हल्दी वाला पानी पीना शुरू करें! मिलेंगे ये कमाल के फायदे

June 27, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Home Minister Amit Shah ने 14 प्रमुख शहरों में किया ‘Bharat Taxi’ का शुभारंभ

June 27, 2026

Maharashtra TET 2026: अब महाराष्ट्र TET परीक्षा का पेपर लीक

June 27, 2026

Big News: Nanded Gurdwara Sahib के 70 साल पुराने कानून को रद्द करने के मामले में बड़ा अपडेट

June 27, 2026

Shiromani Akali Dal ने पूर्व MLA रोज़ी बरकंडी को दाखा विधानसभा क्षेत्र के लिए ऑब्ज़र्वर किया नियुक्त 

June 27, 2026

Punjab News: गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़

June 27, 2026

‘कॉन्क्लेव क्योंकर’ ने नशामुक्ति और पुनर्वास को दिया नया आयाम

June 27, 2026

Trump To Visit India: भारत आएंगे US President Donald Trump

June 27, 2026

Punjab में AAP ने सभी ‘मंत्रियों और MLA’ की बुलाई मीटिंग …

June 27, 2026

अमृतसर में Punjab government के धार्मिक कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

June 27, 2026
Punjabi News
English News
Saturday, June 27, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

ब्रश ज्यादा बेहतर है दातून ? 12 ऐसे पेड़ जिनकी टहनियों से दांत साफ करने से मिलता है फायदा

by Wishav Warta Hindi Team
April 19, 2025
in सेहत

ब्रश ज्यादा बेहतर है दातून ? 12 ऐसे पेड़ जिनकी टहनियों से दांत साफ करने से मिलता है फायदा

Teeth: दांतों के लिए ये दातून हैं रामबाण, दूध की तरह चमकेंगे दांत

फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्व वार्ता) दन्तविशोधनम् गन्धम् वैरस्यम् च निहन्ति, जिह्वादन्त, आस्यजम् मलम् निष्कृष्य सद्यः रुचिम् आधत्ते। महर्षि वाग्भट के अष्टांग हृदयम में यह श्लोक वर्णित है, जिसका अर्थ है दांतों की सफाई से दुर्गंध दूर होती है, जीभ, दांत से गंदगी दूर होती है और स्वाद में सुधार आता है। दांतों की सफाई के साथ पूरे शरीर के लिए दातुन को फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए समय भी निर्धारित है।

प्राकृतिक ब्रश का इस्तेमाल करना कई गुना फायदेमंद है। नीम, बबूल या अन्य टहनियों से बनी दातुन न केवल दांतों को स्वच्छ और चमकदार बनाती है, बल्कि मसूड़ों की देखभाल भी करती है। अष्टांग हृदयम में महर्षि वाग्भट ने दातुन के बारे में विस्तार से बताया है। दातुन कैसा होना चाहिए? किस महीने में किसका इस्तेमाल करें, इसे लेकर भी बहुत कुछ लिखा गया है।

महर्षि वाग्भट बताते हैं कि दातुन वही बेहतर है जो स्वाद में कसैला या कड़वा हो और नीम से ज्यादा कड़वा क्या हो सकता है? मगर उन्होंने नीम से भी अच्छे मदार के दातुन के बारे में बताया है। अष्टांग हृदयम में नीम, मदार के अलावा बबूल, अर्जुन, आम, अमरुद, जामुन, महुआ, करंज, बरगद, अपामार्ग, बेर, शीशम के साथ ही बांस का भी वर्णन मिलता है।

महर्षि ने नीम, मदार समेत 12 ऐसे वृक्षों का नाम बताया है, जिनके दातुन आप कर सकते हैं। इनके इस्तेमाल के लिए माह भी निर्धारित हैं। महर्षि ने चैत्र माह से लेकर गर्मी भर नीम, मदार या बबूल का दातुन करने के लिए बताया है। सर्दियों में अमरुद या जामुन, तो वहीं, बरसात के मौसम में उन्होंने आम या अर्जुन का दातुन करने की सलाह अपने ग्रंथ में दी है।

महर्षि के ग्रंथ में वर्णित है कि नीम के दातुन को निरंतर नहीं किया जा सकता है। इसके लिए बीच में विराम देना आवश्यक है। तीन महीने लगातार करने के बाद मंजन या दूसरे दातुन का इस्तेमाल करना चाहिए। वृक्ष विशेष के रस न सिर्फ हमारे दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि शरीर के कई रोगों में भी राहत मिलती है।

नीम के दातुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो दांतों पर जमी प्लाक और बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। नीम के दातुन से मसूड़ों में सूजन और खून आने की समस्या को खत्म किया जा सकता है। मुंह से आने वाली दुर्गंध भी दूर होती है। नीम की छाल में निम्बीन या मार्गोसीन नामक तिक्त तत्व और निम्बोस्टेरोल पाया जाता है। इसकी टहनी से निकले रस से मसूड़ों की सूजन, पायरिया, दांतों में कीड़ा लगना, आदि कष्ट दूर होते हैं।

अष्टांग हृदयम में वर्णित है कि यदि गर्भवती महिलाएं नीम की ताजी टहनियों की दातुन सुबह-शाम नियमित रूप से करती हैं, तो उसका गर्भस्थ शिशु निरोगी जन्म लेता है तथा उसे किसी भी प्रकार के रोग निरोधी टीकों को लगाने की आवश्यकता ही नहीं होती।

आयुर्वेद में बबूल की दातुन कफनाशक, पित्तनाशक, रक्त संबंधित अनेक समस्याओं को दूर करने वाला माना जाता है। बबूल के अंदर एक गोंद होता है, जिसमें पाए जाने वाले तत्व अतिसार, फेफड़े से संबंधित समस्याओं के साथ ही दांतों के असमय न गिरने देने, मसूड़ों से खून न निकलने, मुंह के छालों का रोकने का भी गुण होता है।

ब्रह्मलीन पं. तृप्तिनारायण झा शास्त्री के अनुसार लगातार बबूल के दातुन को करते रहने से बांझपन एवं गर्भपात होने का भय नहीं रहता है।

अर्जुन की टहनी क्रिस्टलाइन लेक्टोन युक्त होती है। यह रक्त, हृदय रोगों में राहत देने के साथ शारीरिक सुंदरता को बढ़ाने वाला होता है। इसकी ताजी टहनी से दातुन करने से हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह, टीबी समेत अनेक बीमारियां नष्ट हो जाती हैं।

मधूक या महुआ में माउरिनग्लाइाोसाइडल सैपोनिन तत्व पाया जाता है। जो वात पित्त शामक, त्वचा, मूत्र मार्ग से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के साथ ही दांतों की कमजोरी, दांतों से रक्त आना, मुंह और गला सूखने की परेशानियों से बचाता है।

बरगद की दातुन में टैनिक नामक तत्व पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने वाला, गर्भावस्था में होने वाली समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है। ब्रह्मलीन पं. तृपिनारायण झा शास्त्री के अनुसार बरगद की टहनियों को लगातार दातुन करने से मुख और शरीर से संबंधित सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

अपामार्ग की टहनी में क्षारीय गुण होता है। यह पथरी, श्वास रोग, त्वचा संबंधित रोगों का नाश करता है।

करंज की दातुन बवासीर के साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी राहत देती है। इसके नियमित सेवन से पेच की जलन, पेट में कीड़े लगने की समस्या में आराम मिलता है।

वहीं, बेर के दातुन से मुंह की समस्याएं तो दूर होती ही हैं, साथ ही ये गले की खराश, अधिक मासिक स्राव संबंधी शारीरिक परेशानियों को भी दूर करता है। इससे दांत के कीड़े, रक्त विकार, खांसी, मुंह से बदबू संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

लाख टके का सवाल कि आकार दातुन होना कैसा चाहिए? आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि दातुन लगभग 6-8 इंच लंबी होनी चाहिए तथा खूब महीन कूची बनाकर ही करनी चाहिए। यह सुबह शाम करना और भी फायदेमंद माना जाता है। दातुन करने के दौरान हमेशा उकड़ू (पांव के बल) बैठना चाहिए, जिससे दातुन का लाभ सभी अंग प्राप्त कर सकते हैं।

Tags: cleaning-teeth-datun-is-very-beneficial-for-the-whole-body-know-which-toothbrushwww.wishavwarta.in
Share199Tweet124SendSendShareScan

Related

Health-Tips: रोज़ सुबह हल्दी वाला पानी पीना शुरू करें! मिलेंगे ये कमाल के फायदे

by Wishav Warta Hindi Team
June 27, 2026
0

  Health-Tips: रोज़ सुबह हल्दी वाला पानी पीना शुरू करें! मिलेंगे ये कमाल के फायदे स्किन और बालों के लिए...

Health: बदलते मौसम में पेट में इन्फेक्शन और फ्लू के मामलों में हुई बढ़ोतरी 

by Wishav Warta Hindi Team
June 24, 2026
0

Health: बदलते मौसम में पेट में इन्फेक्शन और फ्लू के मामलों में हुई बढ़ोतरी  जानिये क्या है पेट के इंफेक्शन...

Health News: सफेद चीनी से भी ज्यादा घातक है ‘चमकीला’ गुड़

by Wishav Warta Hindi Team
June 24, 2026
0

Health News:  सफेद चीनी से भी ज्यादा घातक है 'चमकीला' गुड़ नई दिल्ली:24 जून, 2026 (विश्ववार्ता)  ज्यादातर लोग स्वास्थ्य के...

भारत को ग्लोबल फार्मास्यूटिकल और इनोवेशन हब के तौर पर अपनी जगह मज़बूत करने की ज़रूरत है: NITI Aayog

by Wishav Warta Hindi Team
June 24, 2026
0

भारत को ग्लोबल फार्मास्यूटिकल और इनोवेशन हब के तौर पर अपनी जगह मज़बूत करने की ज़रूरत है: NITI Aayog नई...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

June 27, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार 🌷Aaj ka vichar 🌷

June 27, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

हरियाणा की सैनी सरकार का बडा फैसला, इस तारिख से इन जिलों में बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

by Wishav Warta Hindi Team
June 27, 2026
0

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82pet हरियाणा की सैनी सरकार का बडा फैसला, इस तारिख से...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA