
फ्रांस के राजदूत थैरी माथु ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक
जैतो, 17 अप्रैल (रघुनंदन पराशर): फ्रांस के राजदूत थैरी माथु ने आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर श्रद्धा व्यक्त की। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने के बाद उन्हें श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह, उप सचिव जसविंदर सिंह जस्सी व अन्यों द्वारा श्री दरबार साहिब का स्वर्णिम मॉडल, एक लोई व धार्मिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। श्री दरबार साहिब के दर्शन करते समय उन्होंने गुरबाणी कीर्तन सुना तथा श्री गुरु रामदास जी के लंगर में भी गए। इस अवसर पर राजदूत थिरी माथु ने कहा कि उन्हें इस पवित्र स्थान पर आकर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने शिरोमणि कमेटी से मिले सम्मान के लिए पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सूचना अधिकारी रणधीर सिंह, जतिंदरपाल सिंह, सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।
कैप्शन – शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी फ्रांस के राजदूत थैरी माथु का सम्मानित करते हुए व अन्य।






















