• Latest
  • Trending
  • All

दिल से लेकर दिमाग तक की सेहत को दुरुस्त करते हैं ये सफेद बारीक खसखस

April 18, 2025
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

हरियाणा की सैनी सरकार का बडा फैसला, इस तारिख से इन जिलों में बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

June 27, 2026

Haryana government ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कुल इतने करोड रूपये के खरीद प्रस्तावों और रेट कॉन्ट्रैक्ट को दी मंजूरी

June 27, 2026

Health-Tips: रोज़ सुबह हल्दी वाला पानी पीना शुरू करें! मिलेंगे ये कमाल के फायदे

June 27, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Home Minister Amit Shah ने 14 प्रमुख शहरों में किया ‘Bharat Taxi’ का शुभारंभ

June 27, 2026

Maharashtra TET 2026: अब महाराष्ट्र TET परीक्षा का पेपर लीक

June 27, 2026

Big News: Nanded Gurdwara Sahib के 70 साल पुराने कानून को रद्द करने के मामले में बड़ा अपडेट

June 27, 2026

Shiromani Akali Dal ने पूर्व MLA रोज़ी बरकंडी को दाखा विधानसभा क्षेत्र के लिए ऑब्ज़र्वर किया नियुक्त 

June 27, 2026

Punjab News: गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़

June 27, 2026

‘कॉन्क्लेव क्योंकर’ ने नशामुक्ति और पुनर्वास को दिया नया आयाम

June 27, 2026

Trump To Visit India: भारत आएंगे US President Donald Trump

June 27, 2026

Punjab में AAP ने सभी ‘मंत्रियों और MLA’ की बुलाई मीटिंग …

June 27, 2026

अमृतसर में Punjab government के धार्मिक कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

June 27, 2026
Punjabi News
English News
Saturday, June 27, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

दिल से लेकर दिमाग तक की सेहत को दुरुस्त करते हैं ये सफेद बारीक खसखस

by Wishav Warta Hindi Team
April 18, 2025
in सेहत

दिल से लेकर दिमाग तक की सेहत को दुरुस्त करते हैं ये सफेद बारीक खसखस

पाचन से लेकर हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है खसखस

चंडीगढ़, 18 अप्रैल (विश्व वार्ता)खसखस का नाम आपने तो सुना ही होगा। यह देखने में काफी छोटा होता है, लेकिन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद। आप इसका इस्तेमाल इनका उपयोग मीठे और नमकीन व्यंजनों में कर सकते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पोषक सेहत से भरपूर होता है। खसखस दिल को स्वस्थ रखने के साथ पाचन के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। आइए हम खसखस ​​के फायदों के बारे में और भी बहुत कुछ जानेंगे और इसे डाइट में शामिल करने के तरीकों के बारे में भी बताएंगे।
खसखस पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैंगनीज, थायमिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो आपको सेहतमंद रखने में मदद करते हैं।

चरक संहिता में खसखस को ‘‘उशीरा’’ के साथ जोड़ा गया है, जिसकी ठंडी तासीर शरीर की गर्मी को कम करती है। यह गर्मियों पेट की जलन, पैरों में जलन, और त्वचा की समस्याओं को दूर करने में कारगर मानी जाती है। आयुर्वेद के डॉक्टर अमित बताते हैं कि खसखस का शरबत न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है। वह कहते हैं, ‘‘गर्मी में जब पित्त बढ़ जाता है, तो खसखस का दूध या शरबत पीने से तुरंत राहत मिलती है।’’

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें, तो खसखस के बीज पोषक तत्वों का खजाना हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, और आयरन जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। शोध बताते हैं कि खसखस में मौजूद जिंक इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जो गर्मयिों में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद करता है। एक अध्ययन बताता है कि खसखस में मौजूद मैग्नीशियम साउंड स्लिप यानी अच्छी नींद का सबब बनता है। यही कारण है कि दादी-नानियां रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में खसखस डालकर पिलाती थीं, ताकि गहरी और सुकून भरी नींद आए। इसके अलावा, खसखस में मौजूद ओमेगा-6 फैटी एसिड हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, और इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करते हैं। गर्मी से बचाव में खसखस के चमत्कारिक गुणों की बात करें, तो इसकी ठंडी तासीर इसे गर्मियों का सुपरफूड बनाती है। खसखस का शरबत या दूध पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित होता है, और डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है। खसखस का पानी पेट के पीएच को संतुलित करता है, जिससे गर्मयिों में होने वाली एसिडिटी और पेट की जलन में राहत मिलती है।

आयुर्वेद में खसखस का तेल दर्द निवारक के रूप में प्रयोग होता है, और यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में प्रभावी है। हाल के शोध भी खसखस के इन पारंपरिक उपयोगों की पुष्टि करते हैं। डॉक्टर अमित के अनुसार, खसखस पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है। इसके अलावा, यह त्वचा के लिए भी लाभकारी है। खसखस को दूध के साथ पीसकर चेहरे पर लगाने से त्वचा की जलन और मुहासे कम होते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि खसखस में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जो गर्मयिों में सूरज की किरणों से होने वाली त्वचा की समस्याओं के लिए उपयोगी है। ज्यादातर जानकारी आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान पर आधारित है, लेकिन वैज्ञानिक शोध भी इसके गुणों को समर्थन देते हैं। कई शोध खसखस को गर्मियों में हाइड्रेशन और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बताते हैं।

खसखस का इस्तेमाल न सिर्फ आयुर्वेद में, बल्कि पश्चिमी चिकित्सा पद्धतियों में भी किया जाता है। इसका सेवन हृदय के स्वास्थ्य के लिए उतना ही फायदेमंद है जितना कि पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए। इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है और यह अत्यधिक गर्मी और थकावट को दूर करने में मदद करता है। रिसर्च से यह भी सामने आया है कि यह प्राकृतिक रूप से रक्त को शुद्ध करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। साथ ही, यह मानसिक तनाव को भी कम करता है। इन सभी गुणों के कारण, खसखस का सेवन न केवल शरीर को ठंडा करता है, बल्कि इसे शक्तिशाली भी बनाता है।

Tags: poppy-seeds-no-less-than-nectar-summer-from-providing-coolness-strength-freshnesswww.wishavwarta.in
Share198Tweet124SendSendShareScan

Related

Health-Tips: रोज़ सुबह हल्दी वाला पानी पीना शुरू करें! मिलेंगे ये कमाल के फायदे

by Wishav Warta Hindi Team
June 27, 2026
0

  Health-Tips: रोज़ सुबह हल्दी वाला पानी पीना शुरू करें! मिलेंगे ये कमाल के फायदे स्किन और बालों के लिए...

Health: बदलते मौसम में पेट में इन्फेक्शन और फ्लू के मामलों में हुई बढ़ोतरी 

by Wishav Warta Hindi Team
June 24, 2026
0

Health: बदलते मौसम में पेट में इन्फेक्शन और फ्लू के मामलों में हुई बढ़ोतरी  जानिये क्या है पेट के इंफेक्शन...

Health News: सफेद चीनी से भी ज्यादा घातक है ‘चमकीला’ गुड़

by Wishav Warta Hindi Team
June 24, 2026
0

Health News:  सफेद चीनी से भी ज्यादा घातक है 'चमकीला' गुड़ नई दिल्ली:24 जून, 2026 (विश्ववार्ता)  ज्यादातर लोग स्वास्थ्य के...

भारत को ग्लोबल फार्मास्यूटिकल और इनोवेशन हब के तौर पर अपनी जगह मज़बूत करने की ज़रूरत है: NITI Aayog

by Wishav Warta Hindi Team
June 24, 2026
0

भारत को ग्लोबल फार्मास्यूटिकल और इनोवेशन हब के तौर पर अपनी जगह मज़बूत करने की ज़रूरत है: NITI Aayog नई...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

June 27, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार 🌷Aaj ka vichar 🌷

June 27, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

हरियाणा की सैनी सरकार का बडा फैसला, इस तारिख से इन जिलों में बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

by Wishav Warta Hindi Team
June 27, 2026
0

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82pet हरियाणा की सैनी सरकार का बडा फैसला, इस तारिख से...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA