फिर विवादों में आया Punjabi Singer Diljit dosanjhs का शो
मामला हुआ दर्ज
चंडीगढ़, 3 मार्च (विश्ववार्ता)सैक्टर-34 में Punjabi Singer Diljit dosanjhs शो की जाली टिकट देकर पांच युवकों ने आठ लाख 22 हजार की ठगी की थी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने संस्कार की शिकायत पर आरोपी वरदान मान, परव कुमार, विनित पॉल, आकाशदीप सिंह और रोहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Jirkpur निवासी संस्कार रावत ने आठ लाख 22 हजार में 98 टिकट लेनी थी, लेकिन सिर्फ आठ टिकट दी, जो जाली निकली। संस्कार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि 9 अक्तूबर तक सात लाख रुपए टिकट के लिए आनलाइन दिए थे। अकाशदीप ने 12 टिकट, विनित पाल ने 12 और रोहन से सिलिवर टिकर के लिए बात हुई थी। 9 दिसम्बर को वरदान मान ने घर आकर एक असली टिकट दी और 14 दिसम्बर को सैक्टर-17 बस स्टैंड बुलाया, जहां आठ टिकट दी। पंजाबी सिंगर दिलजीत शो में पहुंचे तो सभी टिकट जाली पाई गईं। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी वरदान मान, परव कुमार, विनित पॉल, आकाशदीप सिंह और रोहन ने जाली टिकट देकर आठ लाख 22 हजार की ठगी कर ली। शिकायत मिलने के बाद सैक्टर 17 थाना पुलिस ने उक्त लोगों पर मामला दर्ज किया।
























