PM मोदी ने किसान योजना की 19वीं किस्त की जारी
कितने किसानों को मिलेगा फायदा ?
चंडीगढ़, 24 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी कर दी है. इस योजना के तहत देशभर के 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जा रहे हैं. इस तरह होली से पहले पीएम ने किसानों को बड़ी सौगात दे दी है।
पिछली बार 9.6 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिला था. इस बार यह संख्या बढ़कर 9.8 करोड़ हो गई है. अब तक 3.86 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं. वहीं, अब तक 110 मिलियन (11 करोड़) किसान इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन बराबर किस्तों में (हर चार महीने में 2,000 रुपये) सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं. यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना बन चुकी है.सरकार की इस योजना से करोड़ों किसानों को आर्थिक सहारा मिला है।
























