
पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव अमृत कौर गिल को सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी विदायगी पार्टी
— चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने अमृत कौर गिल द्वारा मंडी बोर्ड के सचिव के तौर पर निभाई सेवाओं की सराहना की
मोहाली, चंडीगढ़ ) 30 अप्रैल, (सतीश कुमार पप्पी): पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने आज मंडी बोर्ड के सचिव श्रीमती अमृत कौर गिल, आई.ए.एस. को उनकी रिटायरमेंट के अवसर पर विदायगी पार्टी दी। इस अवसर पर अधिकारियों की मौजूदगी में अपने विचार रखते हुए स. बरसट ने कहा कि अमृत कौर गिल, आई.ए.एस. ने विभिन्न पदों पर रहते हुए 29 वर्षों तक राज्य की सेवा की है और पिछले एक वर्ष से पंजाब मंडी बोर्ड में बतौर सचिव रहते हुए पंजाब मंडी बोर्ड और यहां के कर्मचारियों के सर्वपक्षीय विकास के लिये पहले दिन से ही तत्पर रही हैं। उन्होंने कहा कि बतौर सचिव रहते हुए श्मृत कौर गिल की तरफ से पंजाब मंडी बोर्ड से संबंधित सभी पहलुओं पर अहम निर्णय लेते हुए अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभाया गया।
भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने से किसी भी अधिकारी का अनुभव बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि लंबे जनतक जीवन के कारण इन अधिकारियों के पास खट्टा-मीठा अनुभव होता है, जिसका लाभ जनहित में उठाया जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्रीमती अमृत कौर गिल भविष्य में भी राज्य के हित में अपना योगदान देतीं रहेंगी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सचिव अमृत कौर गिल ने चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा जताए गए विश्वास के कारण ही वह एक साल से सचिव पद की जिम्मेदारी निभाती रहीं हैं और यह समय उन्हें जीवन भर याद रहेगा। इस मौके पर संयुक्त सचिव गीतिका सिंह, इंजीनियर-इन-चीफ स. गुरदीप सिंह, मुख्य इंजीनियर स. जतिंदर सिंह भंगू, मुख्य इंजीनियर स. गुरिंदर सिंह चीमा समेत समूह उच्चाधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे सचिव अमृत कौर गिल को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
—————————————————























