India vs New Zealand के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी
भारत पर बनाई विशाल रनो की बढत
India टीम को लगे दो बडे झटके, भारत की अच्छी शुरूआत
चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (विश्ववार्ता) भारत व न्यूजीलैड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है आज न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रनो केजबाव मे भारत ने जबरदस्त शुरूआत करते हुए भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। विराट कोहली व सरफराज क्रीज पर बैटिंग कर रहे है
शुक्रवार को तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने 180/3 के स्कोर से शुरुआत की। 22 रन से आगे खेलने उतरे रचिन रवींद्र ने शतक जमाया। उन्होंने 157 बॉल पर 13 चौके और 4 छक्के के सहारे 134 रन बनाए। रचिन एक ओर से रन बनाते रहे और दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। डेरिल मिचेल (18 रन), टॉम ब्लंडेल (5 रन), ग्लेन फिलिप्स (14 रन) और मैट हेनरी (8 रन) पहले सेशन में आउट हुए। ऐसे में टिम साउदी ने रचिन रवींद्र के साथ 8वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की।
3 मैचों की सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट किया। पहले दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका।
आज सुबह तीसरे दिन न्यूजीलैड बल्लेबाजों ने 180/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया। 22 रन से पारी को आगे बढऩे उतरे रचिन रवींद्र ने शतक पूरा किया। उन्होंने 157 बॉल पर 13 चौके और 4 छक्के के सहारे 134 रन बनाए। रचिन एक ओर से बैटिंग करते रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। डेरिल मिचेल (18 रन), टॉम ब्लंडेल (5 रन), ग्लेन फिलिप्स (14 रन) और मैट हेनरी (8 रन) पहले सेशन में आउट हुए।
रवींद्र-साउदी की सेंचुरी पार्टनरशिप
शुरुआती ओवर्स में 4 विकेट गिरने के बाद टिम साउदी ने रचिन रवींद्र का साथ दिया और टीम का स्कार 370 रन तक पहुंचा दिया। दोनों के बीच 8वें विकेट पर 137 रन की साझेदारी हुई। यह भारत के खिलाफ भारतीय ग्राउंड में 8 विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है। रवींद्र और साउदी ने 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल और विलियम ओरुर्के।
























