Amritsar श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और सीएम भगवंत मान
की सभी के भलाई के लिए अरदास
चंडीगढ़, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सचखंड ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने गुरु साहिब के दर्शन किए और कीर्तन श्रवण किया और सभी की भलाई के लिए अरदास की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मान ने बोलते हुए कहा कि वह नए बने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि गुलाब चंद कटारिया अपने परिवार सहित सचखंड श्री दरबार साहिब माथा टेकने पहुंचे हैं। सी.एम. मान ने कहा कि इस दौरान उन्होंने देश व पंजाब के लोगों के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु पंजाब के जो भी अधिकार क्षेत्र है, उन्हें उनके अधीन पंजाब के लोगों व देश के लोगो की सेवा करते रहें। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि वह इस अवसर पर राजनीति से जुड़ी न तो कोई बात करेंगे और न ही कोई जवाब देंगे।
वहीं श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे पंजाब के नए बने राज्यपाल ने कहा कि वह श्री दरबार साहिब आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्यपालन बनने के बाद यही अरदास करने आए हैं कि वह ईमानदारी से काम करें और जनता का सेवक बनकर काम करें। पंजाब व चंडीगढ़ के विकास लिए जो भी कर सकते हैं वह उन्हें अच्छे तरीके से जमीन पर उतार सकें। देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़े। वह अपने कार्य में हमेशा सफल रहें और अमन शांति बनी रहे। इसके लिए लोगों का सहयोग भी जरूरी है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बहुत-बहुत बधाई भी दी।
























