• Latest
  • Trending
  • All

Mpox ने दी पड़ोसी देश  में दस्तक,क्या भारत के लिए है खतरे की घंटी

August 23, 2024

Punjab: केंद्र के नए पराली नियम किसान विरोधी हैं, किसानों की मदद करने के बजाय उन्हें सज़ा दे रहे हैं: Baltej Pannu

September 22, 2026

Morning Bulletin News : सुबह की शुरुआत Wishavwarta की Important खबरों के साथ

September 22, 2026

Punjab: US और UK में सिख ड्राइवरों पर नस्लभेदी हमलों को लेकर वंडिग ने जयशंकर को लिखा पत्र

September 22, 2026

Cricket के इतिहास में पहली बार आज India and Japan की टीमें होंगी आमने-सामने 

September 22, 2026

Amritsar में कल होगी NRI मीट ; चार जिलों के NRI पंजाबी हिस्सा लेंगे:Dr. Ravjot Singh

September 22, 2026

Asian Hockey Federation ने Chief Minister Bhagwant Singh Mann को जापान में एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने के लिए है बुलाया

September 22, 2026

India ‘A’ vs Australia ‘A’ पहला चार दिवसीय मैच शुरू

September 22, 2026

Asian Games 2026: गोल्ड मेडल के लिए आज श्रीलंका से होगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला

September 22, 2026

पंजाब के इस जिले मे कल हुआ छुट़्टी का ऐलान

September 22, 2026

🌷आज का सुविचार🌷Aaj ka vichar

September 22, 2026

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib अमृतसर*

September 22, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

शाम 5.00 बजे तक की Wishavwarta की Important खबरों के साथ है हाजिर 

September 21, 2026
Punjabi News
English News
Tuesday, September 22, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

Mpox ने दी पड़ोसी देश  में दस्तक,क्या भारत के लिए है खतरे की घंटी

by Wishav Warta Hindi Team
August 23, 2024
in सेहत


Mpox ने दी पड़ोसी देश  में दस्तक,क्या भारत के लिए है खतरे की घंटी

दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी से ऐसे बचें

एमपॉक्स क्या है ?, एमपॉक्स से खुद को कैसे बचाएं

चंडीगढ, 23 अगस्त (विश्ववार्ता)कोरोना के खौफ से उबरे भी नहीं थे कि एमपॉक्स ने दुनिया को डराना शुरू कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी भी जारी कर दी है। भारत के करीब पाकिस्तान में भी इसने दस्तक दे दी है। वायरस ने सबसे ज्यादा कहर डीआरसी और अफ्रीका में बरपाया है। स्वीडन में भी मरीज मिला है तो वहीं साउथ कोरिया में भी इस साल 9 अगस्त तक 10 मरीज डिटेक्ट हुए हैं।

जिस गति से ये बढ़ रहा है उसने लोगों को डरा दिया है। तरह-तरह के सवाल दिमाग में कौंधने लगे हैं। क्या होते हैं लक्षण और कौन सी सावधानियां बरती जा सकती हैं? इस बारे में आईएएनएस ने दिल्ली स्थित सीके बिड़ला अस्पताल (आर) के इंटरनल मेडिसिन डिर्पाटमेंट के लीड कंसल्टेंट डॉ नरेंद्र सिंघला से बात की।

डॉ. नरेंद्र सिंघला कहते हैं एमपॉक्स यानि मंकीपॉक्स एक दुर्लभ और संक्रामक बीमारी है, जो वायरस के कारण होती है। इसके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, और त्वचा पर दाने या फुंसियां शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक यह वायरस त्वचा या यौन संपर्क या श्वसन बूंदों द्वारा भी फैलता है।

इस प्रकोप ने मुख्य रूप से उन पुरुषों को प्रभावित किया है जो पुरुषों के साथ यौन संबंध रखते हैं। डॉ के मुताबिक कुछ सावधानियों से इससे बचा जा सकता है। सबसे पहले तो संक्रमण ग्रसित शख्स के संपर्क में आने से बचें। स्वच्छता का ध्यान रखें। हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं।

मास्क पहनें और फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखें। संक्रमित व्यक्ति के उपयोग की गई सामग्रियों को सावधानी से साफ करें और यदि लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। डॉ. सिंघला के मुताबिक इसका उपचार संभव है। इलाज के तौर पर एंटीवायरल दवाएं दी जाती हैं। जरूरी ये है कि हम इस बीमारी के प्रति जागरूक रहें और सावधानियां बरतें, ताकि इसको फैलने से रोका जा सके।

डब्ल्यूएचओ ने एमपॉक्स के लिए वर्तमान में दो टीकों को मंजूरी दी है। इसे संगठन के टीकाकरण विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह द्वारा की गई है, और इन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सूचीबद्ध राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरणों के साथ-साथ नाइजीरिया और डीआरसी सहित अलग-अलग देशों द्वारा भी अनुमोदित किया गया है।

एमपॉक्स क्या है ?
डॉक्टर बताते हैं कि एमपॉक्स एक वायरल जूनोटिक बीमारी, जिसे पहले मंकीपॉक्स के नाम से जाना जाता था। यह मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के ट्रॉपिकल रेन फॉरेस्ट हिस्सों में पाई जाती है, लेकिन हाल ही में एशिया और यूरोप सहित दुनिया के कई हिस्सों में इसका प्रकोप सामने आया है। हालांकि, एमपॉक्स आमतौर पर चेचक की तुलना में कम गंभीर होता है, लेकिन इसका कारण बनने वाला वायरस इससे संबंधित होता है।

एमपॉक्स से खुद को कैसे बचाएं
एमपॉक्स से खुद को बचाने के लिए, कुछ प्रमुख उपायों को फॉलो करना जरूरी है। आइए जानते हैं इससे बचने का खतरा कुछ तरीके, जो निम्न हैं-

क्लोज कॉटेक्ट से बचें
किसी भी ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाए रखें, जो बीमार है या वह घाव या चकत्ते सहित एमपॉक्स के लक्षण प्रदर्शित कर रहा है। साथ ही इनके साथ अपने कपड़े, गद्दे या तौलिए जैसी निजी चीजें शेयर न करें।

साफ-सफाई बनाए रखें
किसी भी तरह के वायरस से बचने के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी होती है। ऐसे में एमपॉक्स से बचने के लिए दूषित सतहों के संपर्क में आने के बाद, अपने हाथों को अक्सर साबुन और पानी से धोएं या अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें।

प्रोटेक्टिव गियर पहनें
वायरस को फैलने से रोकने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट और बीमार परिवार के सदस्यों की देखभाल करने वाले किसी भी व्यक्ति को मास्क और दस्ताने जैसे प्रोटेक्टिव गियर पहनना चाहिए।

यात्रा करते समय सावधानी बरतें
अगर आप किसी ऐसी जगह पर जा रहे हैं या वहां से होकर गुजर रहे हैं, जहां एमपॉक्स वायरस की सूचना मिली है, तो भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहकर वायरस को फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें।

अपडेट रहें
किसी भी नई खोज या दिशानिर्देशों के बारे में अपडेट रहने के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) और भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय आदि पर नई जानकारियों से अपडेट रहें।

Tags: 'IsAfricaafteranddangerousforhowindiaitknowMpoxpoliceswedenwww.wishavwarta.in
Share198Tweet124SendSendShareScan

Related

Bangladesh में डेंगू हुआ खतरनाक, सितंबर महीने में अब तक डेंगू से 85 से ज्यादा हुई मौते

by Wishav Warta Hindi Team
September 21, 2026
0

Bangladesh में डेंगू हुआ खतरनाक, सितंबर महीने में अब तक डेंगू से 85 से ज्यादा हुई मौते स्वास्थ्य विभाग आया...

इस साल राज्य में डेंगू के मामलों की संख्या 5,000 के पार

by Wishav Warta Hindi Team
September 14, 2026
0

इस साल राज्य में डेंगू के मामलों की संख्या 5,000 के पार कोलकाता,चंडीगढ, 14 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) राज्य के हेल्थ...

WHO चीफ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मुलाकात की; भारत की हेल्थकेयर उपलब्धियों और मां और बच्चे के स्वास्थ्य में प्रगति की तारीफ की

by Wishav Warta Hindi Team
September 10, 2026
0

WHO चीफ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मुलाकात की; भारत की हेल्थकेयर उपलब्धियों और मां और बच्चे के स्वास्थ्य...

Australia : सिडनी में H5N1 बर्ड फ्लू का पहला मामला आया सामने 

by Wishav Warta Hindi Team
September 4, 2026
0

Australia: सिडनी में H5N1 बर्ड फ्लू का पहला मामला आया सामने  सिडनी, दिल्ली, 4 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib अमृतसर*

September 22, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार🌷Aaj ka vichar

September 22, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Punjab: केंद्र के नए पराली नियम किसान विरोधी हैं, किसानों की मदद करने के बजाय उन्हें सज़ा दे रहे हैं: Baltej Pannu

by Wishav Warta Hindi Team
September 22, 2026
0

Punjab: केंद्र के नए पराली नियम किसान विरोधी हैं, किसानों की मदद करने के बजाय उन्हें सज़ा दे रहे हैं:...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA