7वें व अंतिम चरण के मतदान दौरान सुबह से ही लगने लगी लंबी लाईने
फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने डाला वोट
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता): 7वें व अंतिम चरण के मतदान दौरान सुबह से ही लंबी लाईने लगना शुरू हो गई है। लोगो मे मतदाान के प्रति काफी जोश दिखाई दे रहा है। वही जालंधर जिले मे पूर्व फिरकी गेंदबाज और आप के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने जालंधर में अपना वोट डाला।
वही चुनाव आयोग ने इस बार 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान का लक्ष्य रखा है। मतदान को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह है। इससे पहले 1977 और 2014 में मतदान 70 प्रतिशत के पार जा चुका है। 2019 में यह 65.96 प्रतिशत रहा। इस बार गर्मी है, लेकिन आयोग को पूरा भरोसा है कि लोग 2019 के आंकड़े को पार करते हुए रिकॉर्ड बनाएंगे। इसके लिए मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम भी किए गए हैं।
मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। प्रदेश में 24,451 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से 5694 पोलिंग स्टेशन अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इस बार 1,076 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 165 पिंक बूथ, 115 ग्रीन बूथ, 99 यंग बूथ और दिव्यांगों के लिए 101 बूथ तैयार किए गए हैं। सभी पोलिंग स्टेशनों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। चुनाव अधिकारियों और ऑब्जर्वरों की ओर से रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए पोलिंग स्टेशनों की 100 फीसदी लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी।






















