Punjab Assembly Elections 2027: अमृतपाल सिंह दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
चंडीगढ़, 25 सितंबर (विश्व वार्ता) असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव दो सीटों से लड़ेंगे। यह फैसला उनकी पार्टी ‘अकाली दल-वारिस पंजाब दे’ ने लिया है। पार्टी के सीनियर नेता मनप्रीत अयाली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा कि अमृतपाल किन दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। Amritpal Singh to Contest from Two Seats
हालांकि, यह तय है कि वह दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। अयाली ने बताया कि अमृतपाल मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ धुरी विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ सकते हैं, हालांकि अभी कुछ भी फाइनली तय नहीं हुआ है। अमृतपाल अभी खडूर साहिब संसदीय क्षेत्र के सांसद हैं, उन्होंने वह चुनाव जेल में रहते हुए रिकॉर्ड मार्जिन से जीता था। पार्टी ने उन्हें पहले ही मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























