
Prime Minister Narendra Modiआज 19वें रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे
देश के कुल इतने शहरों में लगेगा रोजगार मेला
रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। अब तक देश भर में आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख भर्ती पत्र जारी किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को 19वें रोजगार मेले में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। वे इस अवसर पर एक सभा को संबोधित भी करेंगे।
पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा, “देश भर में हमारे युवा सहकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। इसी दिशा में, मैं वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से एक और रोजगार मेले में भाग लूंगा, जहां मुझे विभिन्न सरकारी विभागों के लिए युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने का सौभाग्य प्राप्त होगा।” 19th Rojgar Mela today
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















