Chandigarh मौली जागरां 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
परिजनो ने हमउम्र के बच्चो पर लगाया आरोप, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ, 7 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के मौली जागरां में खेल-खेल के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हमउम्र बच्चों ने दो बार उसका गला दबाया और गले पर मुक्के मारे जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
सूचना मिलते ही मौली जागरां थाना प्रभारी जसकरण सिंह, नॉर्थ-ईस्ट डिवीजन के डीएसपी राम गोपाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटना के समय मौजूद बच्चों से पूछताछ कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























