पंजाब में लोकसभा की 13 सीटों के लिए मतदान जारी
11.00 बजे तक पंजाब भर मे हुआ इतने प्रतिशत मतदान
लोकतंत्र के महापर्व मे दिग्गजों ने डाले वोट
पत्नी के साथ मतदान के लिए पहुंचे सीएम भगवंत मान
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता): 7वें व अंतिम चरण के मतदान दौरान पंजाब मे सुबह से ही लंबी लाईने लगना शुरू हो गई है। लोगो मे मतदाान के प्रति काफी जोश दिखाई दे रहा है। पंजाब में आज लोकसभा की 13 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद लोग मतदान के लिए घरों से बाहर निकले। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलिब्रिटिज ने भी अपने मत के अधिकार का प्रयोग किया। पंजाब में सुबह 11 बजे तक 23.91 प्रतिशत ओर चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे तक 25.03 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं जिला जालंधर में 24.59 % जबकि लुधियाना में 22.19% वोटिंग हुई। बता दें कि जैसे ही वोटिंग शुरू हुई तो पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों में चुनावों को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
वही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पत्नी संग मतदान करने पहुंचे इसी प्रकार फतेहगढ साहिब मे अभिनेत्री गुल पनाग ने वोट डाला।
मोहाली से aap नेता राघव चड्ढा ने कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महापर्व है। आज अंतिम चरण का मतदान है। आज देशवासियों द्वारा दिया गया एक-एक वोट तय करेगा कि इस देश की दिशा और दशा क्या होगी। हमारे देश का लोकतंत्र कितना मजबूत होगा ये आज वोट की ताकत से देश की जनता तय करेगी। वोट देने का अधिकार बहुत लंबे संघर्ष के बाद देशवासियों को दिया गया। मैं आज विनती करता हूं कि वोट जरूर डालें।
अमृतसर -20.17 %
आनंदपुर साहिब- 23.99%
बठिंडा – 26.56%
फरीदकोट – 22.41%
फतेहगढ़ साहिब – 22.69%
फिरोजपुर 25.73%
गुरदासपुर 24.72%
होशियारपुर 22.74%
जालंधर 24.59%
खडूर साहिब 23.46%
लधियाना 22.19 %
पटियाला 25.18%
संगरुर 26.26%
























