पंजाबी गायक गुरदास मान का डीजीपी ने इस बात को लेकर किया धन्यवाद
पंजाब पुलिस ने एक्स अकाउंट पर गुरदासमान की वीडियो की शेयर
चंडीगढ़, 30 जून (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस द्वारा नशे पर नकेल कसने के लिए काफी यतन किए जा रहे हैं। पंजाब में बहुत से युवा हैं जो नशे का शिकार हैं और अपने जीवन को नष्ट कर रहे हैं, इससे वह केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। इसी चीज़ पर लगाम लगाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा लगातार नशे की कमर तोडऩे के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं।
बता दें कि इसी को लेकर पंजाब पुलिस ने एक्स अकाउंट पर मशहूर पंजाबी सिंगर गुरदासमान की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह नशे को रोकने का संदेश दे रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि नशा पंजाब के नौजवानों को पूरी तरह से खराब कर रहा है, इस पर काबू करना बहुत जरूरी है, जिसके संबंध में पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की तरफ से नशा मुक्त पंजाब मुहिम चलाई जा रही है। वह आखिर में वीडियो में सभी पंजाबियों से इस मुहिम का हिस्सा बनने और पंजाब को दुबारा से रंगला बनाने में योगदान डालने के बारे में अपील करते हैं।
डी. जी. पी गौरव यादव ने गुरदास मान को इस कदम के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में नशे की रीढ़ तोडऩे के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। संयुक्त प्रयासों से ही हम प्रदेश को नशामुक्त बनाने में सफल होंगे।
Thank you @gurdasmaan for the motivational message. @PunjabPoliceInd is working tirelessly to break the backbone of drugs.
Our collective efforts will help eradicate drugs from #Punjab under the directions of CM @BhagwantMann#NashaMuktPunjab pic.twitter.com/KeLIu4IfUu
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 28, 2024





















