
Haryana Weather Update: प्रदेश के किसानों के लिए जारी की जरूरी सलाह
प्रदेश में लगातार धुँध का जारी रहेगा सिलसिला
चंडीगढ, 6 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता)Haryana Weather Update हरियाणा प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहे हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर डागर ने कहा कि प्रदेश में धुँध का सिलसिला लगातार जारी रहेगा और तापमान में बदलाव के कोई संकेत नहीं दिख रहे। weather scientists advice to farmers
प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गहरी धुँध भी बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि दिन के तापमान में गिरावट अधिक आंकी गई है। पिछले तीन दिनों में धूप बेहद कम निकली, जिसकी वजह से कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। आगामी दिनों में धूप निकलने की संभावना ज़रूर दिखाई दे रही है, जिससे सर्दी में कुछ राहत मिल सकती है। Haryana Weather Update
वहीं मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि प्रदेश में बारिश की अभी कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। गेहूं की फ़सल में इस धुंध का सकारात्मक असर दिखाई देगा, परंतु सब्जय़िों की फ़सल को थोड़ा नुक़सान होने की संभावना है। किसानों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि सब्जय़िों में हल्के पानी की सिंचाई किसान अवश्य कर दें ताकि नुक़सान कम से कम हो। Haryana Weather Update
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















