
Haryana Governor Asim Ghosh ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
पंचकूला, चंडीगढ़, 30 सितंबर (विशवार्ता) हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज नवरात्र अष्टमी के पावन अवसर पर अपनी धर्मपत्नी मित्रा घोष के साथ माता मनसा देवी मंदिर, पंचकूला में माथा टेका और महामायी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। Haryana Governor Asim Ghosh offered prayers at Mata Mansa Devi Temple, wished the residents of the state happiness and prosperity.
राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण में स्थित यज्ञशाला में पहुंचकर हवन-यज्ञ में आहूतियां अर्पित कीं और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी में लोगों की अटूट श्रद्धा है और नवरात्रों में न सिर्फ हरियाणा, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन हेतु यहाँ पहुंचते हैं। माता मनसा देवी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त व माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशा यादव ने राज्यपाल को माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपायुक्त सतपाल शर्मा, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर सचिव पृथ्वीराज, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण लांबा, व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















