Haryana मे Congress को लगा बडा झटका, इस जिले के पूर्व पार्षद के बेटे समेत 3 नेताओं ने थामा BJP का दामन……
चंडीगढ, 11 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां झज्जर की राजनीति में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब दो बार के पूर्व पार्षद के पुत्र और सहित कई लोगों ने कांग्रेस छोड़कर BJP को ज्वाइन कर लिया। बता दें कि 2 बार के पूर्व पार्षद महावीर गुर्जर, उनके छोटे भाई रोशन गुर्जर, महावीर के पुत्र और मौजूदा पार्षद टिंकी गुर्जर तथा पार्षद नरेश उर्फ आलू वाल्मीकि ने कांग्रेस छोड़कर BJP का दामन थाम लिया। congress in haryana three leaders including the son of BJP
मिली जानकारी के अनुसार इन सभी नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व पार्षद महावीर गुर्जर ने कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि झज्जर की विधायक गीता भुक्कल और रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। कांग्रेस पूरी तरह गुटबाजी में बंट चुकी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























