
Haryana Civil Secretariat में कर्मचारी ने किया सुसाइड, बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदा
चंडीगढ़, 4 मई, (विश्ववार्ता);चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदकर एक कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय में तैनात पुलिस कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल पर व्यक्ति की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद शव को एम्बुलेंस से सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी गई है।
मृतक की पहचान पंचकूला के रहने वाले बलवंत सिंह के तौर पर हुई है। वह बिजली निगम में कार्यरत थे। सोमवार सुबह वह विजिटर पास बनवाकर एक अधिकारी से मिलने सचिवालय आए थे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























