लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पंजाब की राजनीति पूरे उबाल पर
आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे पटियाला में प्रचार
चंडीगढ, 29 मई (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पंजाब की राजनीति पूरे उबाल पर है और आज पटियाला से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे राहुल गंधी पोलो ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे। शाही परिवार से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर इस सीट से चार बार कांग्रेस की सांसद रह चुकी हैं।
इस बार समीकरण बदले हुए हैं। कांग्रेस को छोडऩे के बाद परनीत कौर इस बार पटियाला से भाजपा की टिकट पर मैदान में हैं। ऐसे में अपने गढ़ को बचाने के लिए कांग्रेस कोई कसर बाकी नहीं छोडऩा चाहता है। कांग्रेस ने इस सीट को अपनी नाक का सवाल बना रखा है। डा. गांधी का दावा है कि रायबरेली व अमेठी के बाद पटियाला ऐसी सीट है, जहां कांग्रेस की हाई लीडरशिप में से प्रियंका गांधी के बाद अब राहुल गांधी भी प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं।
























