मानहानि मामले में आज पेश होंगे राहुल गांधी
कर्नाटक भाजपा ने लगाया था मानहानि का आरोप
चंडीगढ, 7 जून: (विश्ववार्ता) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें भी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। भाजपा की कर्नाटक ईकाई द्वारा दायर मानहानि के मामले में शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष पेश होंगे। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने कांग्रेस पर समाचार पत्रों में कथित रूप से झूठे विज्ञापन जारी करने का आरोप लगाया था। पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019-2023 के शासनकाल के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था।
गत वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले दिए गए विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 21019-2023 के शासन में बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था। राज्य कांग्रेस ने गुरुवार को बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे सिटी सिवल कोर्ट में उपस्थित होंगे।
इसके बाद वह क्वींस रोड पर भारत जोड़ो भवन में राज्य से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसदों और हारे हुए उम्मीदवारों से बातचीत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहेंगे। मानहानि मामले में एक जून को कोर्ट ने सिद्दरमैया और शिवकुमार को जमानत दे दी थी।
























