प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुद्वारा श्री पटना साहिब में की लंगर सेवा
पंगत में बैठे लोगों के लिए की लंगर सेवा
पटना गुरुद्वारा सिखों का दूसरा सबसे बड़ा तख्त
चंडीगढ़, 13 मई (विश्ववार्ता) – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने बिहार दौरे के दूसरे दिन पटना शहर में तख्त श्री पटना साहब में मत्था टेका। प्रधानमंत्री ने यहां माथा टेका और पूजा-अर्चना की. इसके बाद प्रधानमंत्री लंगर क्षेत्र में गये. वहां उन्होंने लोगों को अपने हाथ से लंगर छकाया। प्रधानमंत्री ने सिर पर पगड़ी बांध रखी थी. वह करीब 20 मिनट तक गुरुद्वारे में रुके. उनके साथ रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी थे. यह पहली बार है कि कोई प्रधानमंत्री पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे हैं. । उन्होंने सुबह पटना के गुरुद्वारा तख्त हरिमंदिर साहिब के सामने हाजिरी लगाई। पीएम मोदी एक सिख के वेषभूषा में थे। सिर पर केसरिया पगड़ी थी। उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका और अरदास की। इसके बाद पीएम लंगर वाले एरिया में गए। वहां उन्होंने खाना बनाया और रोटियां भी बेलीं। पीएम ने लोगों को खुद अपने हाथों से लंगर परोसा।
पीएम नरेंद्र मोदी को जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह की ओर से आशीष सिरोपा दिया गया। गुरु महाराज के बचपन से जुड़े अस्त्र और शस्त्र का भी दर्शन पीएम मोदी ने किया। पटना गुरुद्वारा सिखों का दूसरा सबसे बड़ा तख्त है। यह श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज की जन्मस्थली है।
























