तेज तूफान के कारण पंजाब के इस जिले की शूगर मिल मे लगी भंयकर आग से मचा हडकंप
चंडीगढ, 6 जून (विश्ववार्ता): देर रात आये तेज तूफान के कारण पंजाब के गुरदासपुर जिले के पनियार में एक शुगर मिल में देर रात तेज आंधी के कारण आग लग गई। जिससे मिल को 2 से 2.5 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही 3 से 4 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। इसके बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण आंधी बताया जा रहा है। शुगर मिल पनियार के जीएम सरबजीत हुंदल ने बताया कि देर रात आंधी के कारण शुगर मिल पनियार में अचानक आग लग गई। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि आग अंदर तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण बाहर पड़ी लकडिय़ां जल गई, जिससे मिल को करीब दो से ढाई लाख का नुकसान हुआ है।
उधर, दीनानगर थाने को सूचना मिलते ही थाना प्रमुख हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और इस संबंध में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची 3 से 4 फायर गाडिय़ों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
























