चंडीगढ़ के नजदीक बलटाना फर्नीचर मार्केट में भीषण आग
चंडीगढ, 28 मई (विश्ववार्ता) : चंडीगढ़ के नजदीक मोहाली के बलटाना में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने की घटना घटी। बलटाना की फर्नीचर मार्केट में आग लगी थी। जिसके बाद एक के एक बाद दुकानें आग की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते आग विकराल होती जा रही है और आगे बढ़ती जा रही थी।
वहीं आग लगने के बाद काले धुएं का तेज गुबार भी आसमान की तरफ बढ़ता देखा गया। धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। आग की इस भयानक घटना को देख लोगों में अफरा-तफरी मची रही। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को तत्काल सूचना दी गई। जिसके बाद दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद की गई।
चंद कदमों पर पुलिस चौकी
बलटाना फर्नीचर मार्केट में जिस जगह आग लगने की यह घटना हुई। वहां से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है और पास में सुखना से आने वाले पानी का नाला भी बह रहा है। वहीं यहां फर्नीचर की दुकानों के साथ कबाड़ की कुछ दुकानें भी हैं। साथ ही आसपास रिहायशी इलाका है। लोगों के घर बने हुए हैं। लोग रह रहे हैं। फिलहाल आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर तो नहीं है लेकिन घटना में माली नुकसान काफी हुआ है।
हालांकि, नुकसान का सही आकलन कर पाना अभी कठिन है। आग बुझने पर घटना की जांच-पड़ताल की जाएगी। आग किन कारणों से लगी। इसकी भी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।























