• Latest
  • Trending
  • All

‘आप’ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी समेत दिल्ली और पंजाब के मुद्दे संसद में उठाए

July 3, 2024

क्रॉस-बॉर्डर हथियार, ड्रग्स और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़; अफ़गान नागरिक समेत छह लोग 1 kg हेरोइन, 5 पिस्टल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार

June 5, 2026

Deputy Speaker Raudi ने पब्लिक मीटिंग के दौरान लोगों की समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

June 5, 2026

Finance Minister Harpal Singh Cheema ने PSTC रिव्यू मीटिंग की, ट्रेडर्स की शिकायतों को एक हफ्ते में हल करने का दिया आदेश 

June 5, 2026

Haryana  में Congress का बड़ा फैसला: OBC की सारी कार्यकारिणी भंग

June 5, 2026

Punjab के इस जिले मे चली दिनदहाड़े गोलियां एक निहंग सिंह की मौत

June 5, 2026

Gold-Silver Price Today : आज सोने व चांदी के दामों मे उछाल या गिरावट, देखिये जल्दी

June 5, 2026

Breaking News: RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव 

June 5, 2026

Annamalai New Party Announcement: अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान..

June 5, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100

CM Yogi Adityanath को PM Modi ने इस अंदाज़ में दी Birthday की बधाई …

June 5, 2026

Delhi High Court  से ‘Cockroach Janata Party Protest’ को राहत

June 5, 2026

Punjab Women’s Commission  ने लुधियाना कमिश्नर को किया तलब

June 5, 2026

Punjab Police ने किया हथियार, ड्रग्स और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी और दो नाबालिग गिरफ्तार

June 5, 2026
Punjabi News
English News
Saturday, June 6, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

‘आप’ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी समेत दिल्ली और पंजाब के मुद्दे संसद में उठाए

by Wishav Warta Hindi Team
July 3, 2024
in पंजाब, राष्ट्रीय

‘आप’ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी समेत दिल्ली और पंजाब के मुद्दे संसद में उठाए

आचार संहिता लगने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, यह इमरजेंसी नहीं है तो फिर क्या है? संदीप पाठक

मोदी सरकार का पिछले 10 सालों का कार्यकाल क्रोध, घृणा और अहंकार से भरा हुआ है: संदीप पाठक

दिल्ली का 100 एमजीडी पानी रोककर भाजपा सरकार ने 28 लाख लोगों को पानी के लिए तरसा दिया: संदीप पाठक

भाजपा पंजाब के हक के 8000 करोड रुपए रखकर बैठी हुई है, पंजाब की झांकी को 26 जनवरी में शामिल नहीं किया गया: संदीप पाठक

सुप्रीम कोर्ट के हर फैसले को मोदी सरकार कानून बनाकर पलट देती है: संदीप पाठक

चंडीगढ 2 जुलाई (विश्ववार्ता)  आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी समेत दिल्ली और पंजाब के कई अहम मुद्दे संसद में उठाए। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि हमने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया था। मैं आपको बताता हूं कि इस अभिभाषण में कोई विजन नहीं है, यह पूरे तरीके से खोखला है। किसी भी सरकार के कार्यकाल को देखकर यह कहा जाता है कि उस सरकार का लक्ष्य क्या है और वह सरकार क्या करना चाहती है? इस सरकार के एक भी विषय में कोई विजन नहीं दिखाई देता है। इनके पिछले 10 सालों में सिर्फ गुड़, गोबर, मंगलसूत्र, भैंस, मुजरा जैसी बातें सुनाई देती हैं। देश के प्रधानमंत्री के मुख से इस तरह की बातें शोभा नहीं देती।

संदीप पाठक ने आगे कहा कि मोदी सरकार का पिछले 10 सालों का कार्यकाल सिर्फ क्रोध, घृणा और अहंकार से भरा हुआ है। इतना ज्यादा अहंकार किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता। अहंकार के वृक्ष पर सिर्फ विनाश का फल लगता है। इसी अहंकार के कारण ही इनको 300 से ज्यादा सीटों से 240 सीटों पर आने में समय नहीं लगा। प्रजातंत्र के कारण ही आज भारत को महान देश कहा जाता है। प्रजातंत्र का सबसे बड़ा आधार चुनाव होता है लेकिन आज चुनाव की प्रक्रिया को ही नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। अगर आप भारत के चुनाव आयोग के अंदर ही निष्पक्षता नहीं रखेंगे तो आप निष्पक्ष चुनाव कैसे करा पाएंगे? अगर चुनाव में लगने वाले पैसों पर कोई रोक नहीं रहेगी तो देश का एक आम आदमी कैसे चुनाव लड़ेगा?

इलेक्टोरल बॉन्ड पर बोलते हुए संदीप पाठक ने कहा कि यह लोग इलेक्टोरल बॉन्ड लेकर आए। इलेक्टोरल बॉन्ड में 55 फ़ीसदी चंदा भाजपा को दिया जाता है। घाटे में चल रहीं 33 कंपनी ऐसी हैं जिन्होंने अपने कुल इलेक्टोरल बॉन्ड में से 75 फीसदी पैसा बीजेपी को दिया। यह चंदा जो भाजपा को गया उसके लिए कौन जिम्मेदार है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इलेक्टोरल बॉन्ड असंवैधानिक है। इसपर सरकार ने कहा कि हम इसको रिवाइव करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के हर ऑर्डर को आप रिवाइव करते हो और हर आदेश को कानून बनाकर पलट देते हो। इसमें प्रजातंत्र कहां है? आज देश में सिलेक्टिव इमरजेंसी लगी हुई है। चुनाव हारने के बाद भाजपा ने 11 राज्यों में खरीद-फरोख्त के मध्यम से अपनी सरकार बनाई। इसमें बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश समेत 11 राज्य शामिल हैं। यह इमरजेंसी नहीं है तो फिर क्या है?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी पर बोलते हुए संदीप पाठक ने कहा कि आज से पहले तक चुनाव में जेल का कोई रोल नहीं होता था। चुनाव में आचार संहिता लगने के बाद अरविंद केजरीवाल जो कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री हैं उनको जेल में भेज दिया जाता है। आचार संहिता लगने के बाद उनकी गिरफ्तारी की जाती है। आपके अंदर सामने से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। आप पहले ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करते हो। उससे काम नहीं बनता तो आप सरकार को खरीदने और धमकाने का काम करते हो। उससे भी काम नहीं बनता तो आप एक मुख्यमंत्री को जेल में डाल देते हो। यह सिलेक्टिव इमरजेंसी नहीं है तो फिर क्या है?

उन्होंने आगे कहा कि अगला मुद्दा सरकारी अधिकारियों का है। जितने भी आईएएस और आईपीएस पढ़ाई करते हैं तो वह देश भावना के साथ पढ़ाई करते हैं। आज उनके ऊपर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। इतने दबाव में वह कहां से देश की सेवा कर पाएंगे? भाजपा की सरकार बनने के बाद से ईडी और सीबीआई ने जितने भी मामले दर्ज किए हैं उनमें 95 फीसदी मामले विपक्ष के नेताओं पर दर्ज किए गए हैं। ईडी और सीबीआई के निष्पक्षता और जवाबदेही जैसे असली उद्देश्य अब सिर्फ किताबों में ही लिखे रह गए हैं। पीएमएलए एक्ट पर बोलते हुए संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार पीएमएलए एक्ट में सेक्शन 45 लेकर आती है जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह असंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट का आर्डर आने के बाद आप उसको रिवाइव करते हैं और पीएमएलए लेकर आते हैं। आप ईडी, सीबीआई और पीएमएलए को अपना हथियार बनाते हैं। आपके पास एक तरफ कानून आ गया और दूसरी तरफ एजेंसी आ गईं, फिर आप खुलकर विपक्षियों पर हमला करते हैं। न्यायपालिका में जब जज का चयन होता है तो उसमें भी अब इनको अपना सरकारी तंत्र चाहिए ताकि यह उसमें भी अपनी मनमानी कर सकें।

दिल्ली में पानी का मुद्दा उठाते हुए संदीप पाठक ने कहा कि इन्होंने दिल्ली का 100 एमजीडी पानी कम कर दिया। 28 लाख लोगों को भाजपा ने पानी के लिए तरसा दिया है। क्या हमारे देश की हालत यह हो गई है कि हम अपनी राजनीति के लिए लोगों का पानी रोकेंगे? पंजाब के हिस्से के 8000 करोड रुपए आप रखकर बैठे हुए हैं। 26 जनवरी के दिन आप पंजाब की झांकी को उसमें शामिल करने से मना कर देते हो। पंजाब दिन रात देश के लिए शहीदी दे रहा है। पंजाब देश का पेट पाल रहा है और भाजपा सरकार 26 जनवरी के दिन पंजाब की झांकी को शामिल करने से मना कर देती है। ऐसी स्थिति पर मुझे भाजपा पर धिक्कार है। मेरा भाजपा से कहना है कि क्रोध और अहंकार को त्याग दो। भगवान राम और रावण में एक ही अंतर था कि भगवान राम को अहंकार का ज्ञान था और रावण को ज्ञान का अहंकार था। मैं अनुरोध करता हूं कि भाजपा सरकार अपना अहंकार छोड़े और देश को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ मिलकर काम करे। अगर यही अहंकार रहा तो आपका अंत सुनिश्चित है। पहले आप 300 से 240 सीटों पर आए। ईश्वर साक्षी है कि अगली बार आपको इतनी हाय और बददुआएं लगेंगी कि आपको 40 सीटों पर आते-आते देर नहीं लगेगी।

Tags: aapdelhissuesmpofpathakraisedSandeepwww.wishavwarta.in
Share197Tweet123SendSendShareScan

Related

क्रॉस-बॉर्डर हथियार, ड्रग्स और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़; अफ़गान नागरिक समेत छह लोग 1 kg हेरोइन, 5 पिस्टल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार

by Wishav Warta Hindi Team
June 5, 2026
0

क्रॉस-बॉर्डर हथियार, ड्रग्स और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़; अफ़गान नागरिक समेत छह लोग 1 kg हेरोइन, 5 पिस्टल और 5...

Deputy Speaker Raudi ने पब्लिक मीटिंग के दौरान लोगों की समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

by Wishav Warta Hindi Team
June 5, 2026
0

Punjab Deputy Speaker Raudi ने पब्लिक मीटिंग के दौरान लोगों की समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान पंजाब सरकार...

Finance Minister Harpal Singh Cheema ने PSTC रिव्यू मीटिंग की, ट्रेडर्स की शिकायतों को एक हफ्ते में हल करने का दिया आदेश 

by Wishav Warta Hindi Team
June 5, 2026
0

Finance Minister Harpal Singh Cheema ने PSTC रिव्यू मीटिंग की, ट्रेडर्स की शिकायतों को एक हफ्ते में हल करने का...

Punjab के इस जिले मे चली दिनदहाड़े गोलियां एक निहंग सिंह की मौत

by Wishav Warta Hindi Team
June 5, 2026
0

Punjab के इस जिले मे चली दिनदहाड़े गोलियां एक निहंग सिंह की मौत इलाके मे तनाव व डर का बना...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

Amrit Vele Da हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

June 5, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार 🌷Aaj ka vichar 🌷

June 5, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : DivinderJeet@wishavwarta.in

Recent

क्रॉस-बॉर्डर हथियार, ड्रग्स और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़; अफ़गान नागरिक समेत छह लोग 1 kg हेरोइन, 5 पिस्टल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार

by Wishav Warta Hindi Team
June 5, 2026
0

क्रॉस-बॉर्डर हथियार, ड्रग्स और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़; अफ़गान नागरिक समेत छह लोग 1 kg हेरोइन, 5 पिस्टल और 5...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA