अमृतसर पुलिस ने सनसनीखेज डकैती के मामले को सफलतापूर्वक सुलझाया
सरगना समेत कुल इतने आरोपियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ 2 जुलाई (विश्ववार्ता) अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सनसनीखेज डकैती के मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। पुलिस ने कोर्ट रोड अमृतसर में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने डकैती में शामिल कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सरगना भी शामिल है। पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की मदद से एक अंतर-राज्यीय अभियान में महाराष्ट्र के धुले से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 41 लाख रुपए और 800 ग्राम सोना बरामद किया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है। डकैती को सुलझाने के लिए पुलिस टीमों ने पेशेवर और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाया। डीजीपी यादव ने आगे कहा कि पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार राज्य में अपराध को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
In a major Breakthrough, Amritsar Commissionerate Police has successfully traced a sensational robbery case at Court Road, #Amritsar and arrested 7 persons including the kingpin.
Three accused arrested from Dhule, #Maharashtra in an inter-state operation with the assistance of… pic.twitter.com/Y4F4F78N34
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) July 1, 2024
























