SIR के खिलाफ ‘Cockroach Janata Party’ ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान
दीवाली से पहले यहां विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान
चंडीगढ, 6 नवंबर (विश्ववार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को केरल के कोच्चि में 7 नवंबर को ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। इसके साथ ही पार्टी ने वोटर लिस्ट में रिवीजन के प्रोसेस को कैंसिल करने की अपनी मांग दोहराई है। CJP ने ‘X’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि “सेव डेमोक्रेसी! कैंसिल SIR!” टाइटल के तहत यह विरोध प्रदर्शन राजेंद्र मैदान में शाम 4 बजे होगा।
पार्टी ने एक बार फिर इस रिवीजन प्रोसेस को कैंसिल करने की मांग की है। खास बात यह है कि CJP के फाउंडर अभिजीत डिपके खुद इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। CJP के फाउंडर अभिजीत डिपके इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहेंगे। उनके साथ संगठन के दक्षिणी ज़ोन के प्रमुख विजय मलंगी और राष्ट्रीय सचिव आफरीन नवाज़ भी शामिल होंगे; ये सभी 7 नवंबर को कोच्चि में SIR विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे। ‘Cockroach Janata Party’
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























