Entertainment : आज ‘रामायण’ का पहला भाग विश्व स्तर पर होगा रिलीज
फैंस कर रहे इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार
चंडीगढ, 5 नवंबर (विश्ववार्ता) ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होने वाला है। फैंस इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा कि उन्होंने दूसरे पार्ट की 50% शूटिंग पूरी कर ली है और साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे कहानी के आगे बढ़ने की बड़ी हिंट मिल गई है. रणबीर ने अनजाने में ही सीरीज का एक स्पॉइलर दे दिया। इससे यह इशारा मिला कि यह दो पार्ट की नहीं, बल्कि तीन पार्ट (ट्रायलॉजी) की कहानी हो सकती है. रणबीर ने कहा, “मैंने दूसरे पार्ट का 50% काम पूरा कर लिया है.” इसके बाद क्लिप में रणबीर आगे कहते हैं, “और फिर हम दूसरा पार्ट पूरा करेंगे… अरे, तीसरा पार्ट भी है। Ramayana part 1 to release worldwide on today
फिल्म के निर्माताओं ने नवरात्रि के पहले दिन नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी घोषणा की। फिल्म में रणबीर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस दो भागों वाली फिल्म का दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होगा। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में आएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























