• Latest
  • Trending
  • All

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

October 21, 2026

गैंगस्टरां ते वार का 274वां दिन: पंजाब पुलिस ने 506 ठिकानों पर की छापेमारी; 226 काबू

October 21, 2026

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल (पुरुष) टूर्नामेंट के लिए पंजाब की टीमों के ट्रायल 26 अक्टूबर को

October 21, 2026

भगवंत मान सरकार ने 180 ईटीटी टेट पास शिक्षकों की वेतन समानता की मांग का किया समाधान: हरपाल सिंह चीमा

October 21, 2026

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

October 21, 2026

वायु प्रदूषण आपकी हड्डियों को क्या पहुंचा सकता है नुकसान ?

October 21, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

नवंबर महीने मे कितने दिन बंद रहेगें बैंक बंद 

October 21, 2026

आज का सुविचार🌷 Aaj ka Suvichar

October 21, 2026

आज का हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर

October 21, 2026

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; कीमतें गिरी औंधे मुंह 

October 20, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Cricket : ICC ने इस भारतीय महिला ऑलरांउडर के खिलाफ की बडी कार्रवाई

October 20, 2026
Lavc60.20.101

Delhi में Ravana के साथ जलेगा Cockroach का पुतला

October 20, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Bulletin Hindi News : दोपहर 3:00 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरों के साथ है हाजिर

October 20, 2026
Punjabi News
English News
Thursday, October 22, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

गिरफ्तार आरोपी आपराधिक तत्वों को हथियारों की आपूर्ति कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

by Wishav Warta Hindi Team
October 21, 2026
in पंजाब

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

गिरफ्तार आरोपी आपराधिक तत्वों को हथियारों की आपूर्ति कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी: आईजीपी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत भुल्लर

चंडीगढ़/अमृतसर, 21 अक्टूबर :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों के दौरान तीन नाबालिगों सहित सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, दो .30 बोर पिस्तौल, 29 जिंदा कारतूस और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस कार्रवाई से नशीले पदार्थों, हथियारों और विस्फोटक सामग्री की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां दी।

पहली कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय (28), निवासी मुढ़ खोखर, और रॉबिन मसीह उर्फ नोनी (22), निवासी सुल्तानविंड, के रूप में हुई है। दूसरी कार्रवाई में तीन 17 वर्षीय नाबालिगों सहित गुरलाल सिंह (20) और रशपाल सिंह (18), दोनों निवासी लोपोके, को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, पुलिस टीमों ने उनका बिना पंजीकरण वाला एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों के निर्देश पर हथियारों की तस्करी कर उनकी आगे आपूर्ति कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसके आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

पहली कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), बॉर्डर रेंज, गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि अजय नामक एक संदिग्ध व्यक्ति ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों के निर्देश पर सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराई गई हेरोइन और अवैध हथियारों की खेप प्राप्त की है, ताकि इन्हें आगे सप्लाई किया जा सके।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित कर मानावाला क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी की। इस दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर जा रहे अजय और उसके साथी रॉबिन मसीह को काबू कर लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे अजय के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर लगभग 3.4 किलोग्राम हेरोइन और एक .30 बोर पिस्तौल सहित 19 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

दूसरी कार्रवाई के संबंध में उन्होंने बताया कि दशहरे के त्योहार के अवसर पर गश्त के दौरान सीआईए और थाना लोपोके के एसएचओ की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि सीमा पार से तस्करी करने वाला एक व्यक्ति स्थानीय युवाओं के माध्यम से हथियारों और विस्फोटकों की खेप भेज रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच के दौरान इस समूह को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से एक जिंदा हैंड ग्रेनेड और एक .30 बोर पिस्तौल सहित 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि आरोपी अजय नशे का आदी है और एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत चार मामले तथा शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। एफआईआर नंबर 204, दिनांक 19 अक्टूबर, 2026, एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 21 और 25 के तहत थाना चाटीविंड में दर्ज की गई है। वहीं, एफआईआर नंबर 334, दिनांक 20 अक्टूबर, 2026, शस्त्र अधिनियम की धारा 25 तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत थाना लोपोके में दर्ज की गई है।

Tags: punjabwww.wishavwarta.in
Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

गैंगस्टरां ते वार का 274वां दिन: पंजाब पुलिस ने 506 ठिकानों पर की छापेमारी; 226 काबू

by Wishav Warta Hindi Team
October 21, 2026
0

गैंगस्टरां ते वार का 274वां दिन: पंजाब पुलिस ने 506 ठिकानों पर की छापेमारी; 226 काबू — पुलिस टीमों ने...

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल (पुरुष) टूर्नामेंट के लिए पंजाब की टीमों के ट्रायल 26 अक्टूबर को

by Wishav Warta Hindi Team
October 21, 2026
0

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल (पुरुष) टूर्नामेंट के लिए पंजाब की टीमों के ट्रायल 26 अक्टूबर को चंडीगढ़, 21 अक्टूबर:...

भगवंत मान सरकार ने 180 ईटीटी टेट पास शिक्षकों की वेतन समानता की मांग का किया समाधान: हरपाल सिंह चीमा

by Wishav Warta Hindi Team
October 21, 2026
0

भगवंत मान सरकार ने 180 ईटीटी टेट पास शिक्षकों की वेतन समानता की मांग का किया समाधान: हरपाल सिंह चीमा...

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

by Wishav Warta Hindi Team
October 21, 2026
0

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

आज का हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर

October 21, 2026

आज का विचार

आज का विचार

आज का सुविचार🌷 Aaj ka Suvichar

October 21, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

by Wishav Warta Hindi Team
October 21, 2026
0

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद गिरफ्तार...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA