भारतीय के इस सलामी बल्लेबाज ने रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ देखने के लिए किया पूरा सिनेमाघर बुक
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026 (विश्ववार्ता): भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ देखने के लिए पूरा सिनेमाघर बुक किया है। उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और भारतीय टीम के उन खिलाड़ियों व सहयोगी स्टाफ को आमंत्रित किया है, जिन्हें तमिल समझ आती है। संजू ने कहा कि वह बड़े पर्दे पर रजनीकांत को देखने के लिए उत्साहित हैं।
संजू ने बताया कि उन्हें रजनीकांत की फिल्में देखना पसंद है और वह उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे रजनी सर की फिल्में देखना पसंद है और मैं हमेशा उनकी अगली फिल्म का इंतजार करता हूं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















