Sports: दीप्ति जीवनजी ने Para Asian Games में गोल्ड मेडल जीता, नया रिकॉर्ड बनाया
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (विश्ववार्ता): भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने महिलाओं की 400m T20 रेस में पहला स्थान हासिल करके देश का नाम रोशन किया। दीप्ति ने यह रेस 56.36 सेकंड में पूरी की और गेम्स का नया रिकॉर्ड भी बनाया।
नागोया में हो रहे इन गेम्स में यह भारत का पांचवां गोल्ड मेडल है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक कुल 23 मेडल जीते हैं। इनमें से चार गोल्ड मेडल एथलीटों ने जीते हैं, जबकि एक गोल्ड मेडल शूटिंग में मिला है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















