दर्दनाक सडक हादसा, बेकाबू ट्रक ने मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को कुचला दर्जन लोगो की मौत से मचा हाहाकार
चंडीगढ 18 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। हादसा लगभग 1:30 बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर हुआ। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घायलों को इलाज के लिए लाया गया है।
एसएसपी ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कुल 39 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 5 से 6 मरीजों की हालत गंभीर है। उन्हें फ्रैक्चर भी हुए हैं। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उनका भी इलाज चल रहा है। madhya pradesh gwalior several dead truck ran over
ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर जा रहे थे। छिनोर की ओर वाली सड़क पर खड़ी ढलान है, जहां भारी वाहनों का आना प्रतिबंधित है।
उन्होंने कहा कि धान से लदा एक ट्रक पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर अचानक बेकाबू हो गया। ट्रक नीचे की ओर आया और मंदिर की बाहरी दीवार व गेट से जा टकराया। सड़क पर मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। मौके पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/




















