Kolkata Chorbagan Stampede: कोलकाता के पंडाल हादसे में 19 की मौत
मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी
चंडीगढ 18 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी में शनिवार शाम दुर्गापूजा के एक पंडाल में भगदड़ से 13 महिलाओं समेत 19 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे भी हैं। 25 लोग घायल हैं, जिनमें एक गंभीर है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। घायलों को पांच-पांच लाख की सहायता दी जाएगी। हादसे की जांच हाईकोर्ट के जज की अगुवाई वाली एसआईटी करेगी।