Navratri Ashtami 2026: दुर्गा अष्टमी आज
चंडीगढ 18 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) नवरात्रि के आठवे दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की आराधना की जाती है। शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन भक्त मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा करते हैं। कई परिवारों में अष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है, कन्या पूजन किया जाता है और देवी मां से सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की जाती है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/



















